सीतामढ़ी : जिला प्रशासन जिले में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

आगामी 29 सितम्बर को होने वाले पंचायत चुनाव को आचार संहिता के अनुकूल कराने के लिये एसडीओ, पुपरी नवीन कुमार और एसडीपीओ, पुपरी प्रमोद कुमार पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहे हैं।

जिले में पंचायत चुनाव को लेकर सघन छापेमारी कर बिना परमिशन पेपर लगी गाड़ियों को सीज किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों की धड़-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है।

गाड़ियों का चालान काट कर सरकारी राजस्व भी वसूला जा रहा है। नानपुर थाने पर बिना परमिशन चलने वाली गाड़ियों की भरमार लग रही है।































Be First to Comment