पटना : दिवंगत विधान पार्षद तन्वीर अख्तर की पत्नी रोजिना अख्तर ने बुधवार को पटना स्थित कमिश्नर कार्यालय में जदयू उम्मीवार के रूप में अपना पर्चा भरा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा तनवीर अख्तर हमारी पार्टी के प्रमुख हिस्सा थे। उनके निधन के बाद अब उनकी पत्नी को हमलोंगों ने एमएलसी बनाने का फैसला किया है।

इसी दौरान उन्होंने मधुबनी जिले में दो दिन पहले अचानक बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों के सामने आने की बात की गयी तो उन्होंने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से नकार दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। लगातार कोरोना की जांच की जा रही है। ऐसी बात होती हो आधिकारिक रूप से हमारे सामने जरूर आती।
























Be First to Comment