सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर रेल पुलिस चुस्त-दुरुस्त दिखी। दिल्ली में दो आतंकी के पकड़े जाने की खबर से रेल महकमा हाई एलर्ट मोड में दिख रहा है।

रेल पुलिस अधीक्षक अनिता कुमारी पूरे दल-बल के साथ सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित भावदेपुर गांव में रेल ट्रैक की गहन जांच करती दिखीं।

इधर, स्टेशन परिसर में यात्रियों पोटली और बैग की भी सघन जांच पड़ताल की गयी। इस दौरान एक-एक यात्री को चेक किया जा रहा था।

मौके पर रेल अधीक्षक अनिता कुमारी ने कहा कि बडे़ रेल पुलिस अधिकारी के निर्देश पर आज गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


























Be First to Comment