हाजीपुर के महनार में सोमवार को हड़ताल पर गयी महिला सफाई कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हालांकि, इस मामले पर कोई भी कुछ बोलने से बचना चाह रहा है। घटना महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार मदन चौक की है।

जानकारी के अुनसार, निजी तौर पर बुलाये गए सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई का काम शुरू किया। इसका सफाई कर्मियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी पर सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की गयी।

मारपीट में कई हड़ताली सफाई कर्मी घायल हो गये। सभी घायल सफाई कर्मियों को महनार के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस मामले पर महनार नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने चुप्पी साध ली है।


























Be First to Comment