Press "Enter" to skip to content

सीतामढ़ी : मंत्री आलोक रंजन ने लोगों से किए कई वादे

सीतामढ़ी : बिहार सरकार के युवा कार्य, खेल एवं संस्कृति मंत्री आलोक रंजन ने रविवार को सीतामढ़ी के नानपुर में कई वादे किए।

वे नानपुर दक्षिणी पंचायत निवासी आरएसएस के प्रचारक संतोष कुमार झा के पिता दिनेश झा की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। मंत्री आलोक रंजन ने पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में स्टेडियम बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। हम उन्हें प्रोत्साहन राशि भी देते हैं। आने वाले दिनों में खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को आगे भी बढ़ाया जाएगा।

इस मौके पर विजय कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, श्याम चंद्र झा, संजय कुमार झा, कृष्णानन्द झा, शिव राम पार्षद, अवधेश झा सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *