Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : धूमधाम से मनाया गया चौठचंद्र का पर्व

बिहार के अधिकांश इलाकों में साथ ही साथ बेगूसराय जिले के भी चौठचंद्र चतुर्थी चंद्रमा पूजन का व्रत धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए व्रतियों ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा।

इसके बाद शाम में चंद्रमा को अर्घ देने के बाद भोजन ग्रहण किया। इससे एक दिन पहले व्रतियों ने नहाए खाए भी किया था।

व्रतियों के अनुसार, अपने परिवार में सुख समृद्धि और परिजनों के दीर्घायु के लिए यह व्रत एवं उपवास किया जाता है। इस पर्व में भी छठ पर्व की तरह फल फूल एवं तरह-तरह के पकवान से भगवान चंद्र देव की पूजा की जाती है ।

इस त्योहार को लेकर आज बेगूसराय जिले में भी खासे उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने पर्व को धूमधाम से मनाया। इसके बाद शाम में प्रसाद ग्रहण किया।

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *