Press "Enter" to skip to content

आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा कर महिला की छवि खराब करने का प्रयास

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में कोर्ट के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी निवासी एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है.

पीड़िता मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से उसकी आरोपी दीपक से दोस्ती हुई थी. बातचीत बढ़ने के साथ आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उस पर पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा.

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने चैट और तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद उसने महिला के साथ संबंध बनाए और धोखे से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. बाद में उसी वीडियो को आधार बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी.

वीडियो डिलीट करने के बदले मांगे पैसे
प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी वीडियो डिलीट करने के बदले बड़ी रकम की मांग कर रहा है. जब महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने कथित तौर पर अश्लील वीडियो पीड़िता के पति और देवर के मोबाइल नंबर पर भेज दिया.

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया वायरल
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के पति और देवर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी भी बना ली। इसके जरिए वीडियो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा कर महिला की छवि खराब करने की कोशिश की गई. साइबर थाना डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि कोर्ट से प्राप्त परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच की जिम्मेदारी पुलिस इंस्पेक्टर अनोज कुमार को सौंपी गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *