अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास आदर्श ग्राम के समीप एक बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायल चालक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है. उसे गंभीर स्थिति में जीरोमाइल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अन्य घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जीरोमाइल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा को सीधे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े.



हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई.













Be First to Comment