Press "Enter" to skip to content

महज 4 रुपये के लिए दुकानदार पर तान दी बंदूक, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस महकमे से एक हैरानीजनक खबर सामने आई है। यहां एक सिपाही ने महज 4 रुपये के लिए एक दुकानदार पर बंदूक तान दी।  मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और जांच के बाद तत्काल प्रभाव से आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी सिपाही की पहचान दीपू कुमार पाल के रूप में हुई है। सिपाही दीपू कुमार पाल सिविल ड्रेस में अपनी सर्विस पिस्टल के साथ सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के नेकनाम चौक पर अपने एक मित्र से मिलने पहुंचा था।

वहां एक दुकान पर लस्सी पीने के दौरान दुकानदार से महज 4 रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि सिपाही ने आपा खो दिया और अपनी पिस्टल निकालकर दुकानदार के सीने पर तान दी।

वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने सारी घटना रिकॉर्ड होगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामला वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के पास पहुंचते ही उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच में सत्यापन होने पर एसएसपी ने सिपाही दीपू पाल को निलंबित कर दिया।

इसके साथ ही सिवाईपट्टी थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की एक टीम सिपाही की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह फिलहाल फरार है। एसएसपी ने कहा है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्दी का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *