अमनौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बने झपट्टामार गिरोह का अमनौर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए जेवरात बरामद किये हैं.

कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के जौहरी पकड़ी एसटीडी चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और चेन झपट्टा मारकर छीन लिया था और फरार हो गये थे.

इस संबंध में सोनपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलचक निवासी प्रभा देवी के पुत्र मंदीप कुमार पांडेय ने अमनौर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. इसी तरह की घटनाएं तरैया, मशरक और दाउदपुर थाना क्षेत्रों में भी सामने आने के बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया.



तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने इस कांड में शामिल दो आरोपितों को छिने गये सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है.



थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी मनीष कुमार मिश्रा और मणिकांत कुमार शामिल हैं. इस मामले में अन्य अप्राथमिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.












Be First to Comment