दिल्ली के रानी बाग थाना इलाके में एक शादी समारोह में हुए झगड़े में साढ़े 17 साल के निखिल यादव की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना ने शादी की खुशी को मातम में बदल दिया।

निखिल यादव अपने दोस्त सनी के साथ रानी बाग स्थित शादी समारोह में गया था। समारोह के दौरान कुछ लड़कों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ। इस झगड़े में निखिल ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तभी कुछ लोगों ने उन दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल सनी को कमर के नीचे चाकू मारा गया, जबकि निखिल को भी गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान निखिल ने दम तोड़ दिया।



मृतक निखिल यादव 17 साल के थे और पेशे से मोटर मैकेनिक का काम करते थे। घायल युवक सनी और निखिल दोनों रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले हैं। वारदात की सूचना मिलते ही रानी बाग पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची।



डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, ACP और SHO समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












Be First to Comment