Press "Enter" to skip to content

नदी में डूबकर भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

बिहार में सारण जिले में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मांझी थाना क्षेत्र में सरयू नदी में डूबकर भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मटियार गांव से सात लोग लकड़ी काटने सरयू नदी के उस पार गए थे। पप्पू महतो का पुत्र गुंजन कुमार (10) नदी में पानी पीने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगा।

उसे बचाने के क्रम में उसकी बहन रजनी कुमारी (12) और बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर निवासी कृष्णा महतो की पुत्री प्रियांशू कुमारी (13) भी गहरे पानी में चली गईं। इस घटना में तीनों लोगों की डूबकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गौतखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SARANMore posts in SARAN »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *