बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय शख्स ने 12 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

आरोपी की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुन्ना अपने ससुराल आया हुआ था। पीड़िता के परिवार से जान-पहचान होने के कारण उसका वहां आना-जाना लगा रहता था।



इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर, जब नाबालिग घर में अकेली थी, उसके घर आया और मुन्ना ने उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं बच्ची की हालत देख परिजनों का कलेजा फट गया।



घटना की भनक जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी मुन्ना को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।










Be First to Comment