बिहार के पटना के मोकामा में पुलिस ने एक होटल की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। यहां स्टेशन रोड स्थित एक होटल में जब पुलिस की टीम घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग की जांच करने पहुंची, तो वहां सेक्स रैकेट संचालित होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया।

बाढ़ के एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मोकामा स्टेशन रोड के होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल की शिकायत की थी। इसी सूचना पर दोपहर करीब 12 बजे पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी शुरू की।



जांच के दौरान टीम जब होटल पहुंची, तो वहां 4 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। इसी बीच संदेह होने पर जब पुलिस ने पूरे होटल और कमरों की गहन तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी दंग रह गए। होटल के 5 अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।













Be First to Comment