Press "Enter" to skip to content

भयानक सड़क हादसे के बाद चालक की तलाश तेज

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा में सरकारी शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मृतका के पति, जो कि कॉलेज प्रोफेसर हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार बस चालक की तलाश तेज कर दी है। घटना जिले के तुर्की थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच पर हुई।

मृतका की पहचान माधोपुर सुस्ता निवासी सीता देवी (शिक्षिका, मरवन विद्यालय) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीता देवी अपने पति आदित्य प्रकाश के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान मधौल बाईपास के समीप मैदापुर रैयती एनएच पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सीता देवी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल आदित्य प्रकाश ने बताया कि बस की चपेट में आते ही अनियंत्रित होकर वे गिर गए, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं।

परिजनों ने बताया कि सीता देवी ने काफी संघर्ष के बाद महज छह महीने पहले ही सरकारी शिक्षिका के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। उनकी इस असमय मृत्यु से न केवल उनके दो पुत्रों (आदित्य कुमार और भास्कर प्रकाश) के सिर से मां का साया उठ गया, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *