बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां ‘दूसरे मस्जिद गली’ में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान लखीसराय निवासी सतीश के रूप में हुई है।

वह पिछले डेढ़ साल से सपरिवार किराए के मकान में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है और पुलिस मौत के कारणों की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।



जानकारी के अनुसार, सतीश ने जिस वक्त यह कदम उठाया, उस समय घर के अन्य सदस्य बाहर थे। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे में गया था।



काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो घर लौटे सदस्यों ने कमरे में जाकर देखा। वहां सतीश का शव फंदे से लटका मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस कमरे में उसने सुसाइड किया, उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था।














Be First to Comment