बिहार के पटना से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक की उसके अपने ही साढू ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह मृतक की पत्नी और उसके साढू के बीच अवैध संबंध बताई जा रही है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार, पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान विक्की कुमार के रुप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने बताया कि विक्की कुमार पिछले 4-5 दिनों से लापता है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है।



पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहकीकात शुरु की और विक्की के साढू, मसौढ़ी डीह निवासी सिद्धनाथ कुमार को संदेह के आधार पर हिरासत में कर पूछताछ शुरू की।



पुलिस की कड़ी पूछताछ के सामने आरोपी सिद्धनाथ ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके विक्की की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे और विक्की इसमें बाधा बन रहा था। जिस कारण उसने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर विक्की की हत्या की और शव को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया।














Be First to Comment