भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मुरारी यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

चाय की दुकान पर बैठे मुरारी यादव को बाइक सवार अपराधियों ने तीन गोलियां मारीं।


घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, मुरारी पर हमले की सूचना से पूरा परिवार दहशत में है।

















Be First to Comment