कोंच. सशश थाना क्षेत्र के रौना गांव में सोमवार की रात चोरों ने सीआरपीएफ जवान के बंद घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के जेवर, नकदी राशि समेत जरूरी कागजात की चोरी कर ली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रौना गांव के सीआरपीएफ जवान धनंजय कुमार वर्तमान में झारखंड राज्य में पदस्थापित हैं. उनकी पत्नी, पिता और बच्चे गुरारू के बहबलपुर मुहल्ले में किराये के मकान में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं.


सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य रौना गांव पहुंचे थे. लेकिन, वे अपने पुराने मकान में सोये हुए थे, जबकि नये मकान में ताला बंद था.


मंगलवार की सुबह करीब सात बजे जब परिवार के लोग उठे, तो देखा कि घर के पीछे से चोरों ने सेंधमारी कर ताला बंद मकान में प्रवेश किया और अलमारी में रखे लाखों रुपये के जेवर, नकदी राशि व आवश्यक कागजात चुरा लिये.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर को सील कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी














Be First to Comment