औरंगाबाद में टाल गांव में रामजीवन बिगहा स्कूल के समीप माली नहर का तटबंध टूट जाने से खेतों में लगी धान की लगभग सौ एकड़ फसल पानी की तेज धार से बर्बाद हो गयी.

किसानों ने आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजे की मांग की है. रामवकील सिंह, शिवनंदन यादव, गणेश यादव, शारदा पासवान, अरविंद कुमार, सुरेंद्र पासवान, छोटू साहू और दिनेश साहू ने बताया कि तटबंध कमजोर की शिकायत नहर के मेठ व सिंचाई विभाग के अधिकारी को की गयी थी, लेकिन शिकायत कोई पहल नहीं की गयी.

ऐसे में जब पानी का दबाव नहर में बढ़ा, तो जहां तटबंध कमजोर था वहां टूट गया. किसानों ने तटबंध टूटने के कारण सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बताया है.


















Be First to Comment