Press "Enter" to skip to content

दियारा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलने से शराब के धंधेबाजों में दहशत का माहौल

शराब निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अजीमाबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सोन नदी के दियारा क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने कई शराब भट्ठियों को नष्ट कर दिया.

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल के साथ दियारा क्षेत्र में छापेमारी की गयी. इस दौरान बड़ी मात्रा में महुआ जावा, अर्धनिर्मित शराब तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये. जिसे पुलिस ने मौके पर ही उपकरण को जलाकर नष्ट कर दिया.

वहीं, 200 लीटर से अधिक महुआ जावा व अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया. थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने आगे बताया कि शराब कारोबारियों की पहचान की जा रही है. उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस ने यह भी कहा कि दियारा क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. छापेमारी से शराब कारोबारियों में दहशत कायम हो गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *