बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन (INDIA Bloc) में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है। बुधवार को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (Congress CEC) की अहम बैठक हुई, जिसमें 25 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई।

बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि 55 से 60 सीटों पर पार्टी की सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि अब सीट शेयरिंग और सीएम उम्मीदवार दोनों का ऐलान एक साथ किया जाएगा।



11 अक्टूबर को हो सकता है सीट शेयरिंग का ऐलान
शकील अहमद खान ने कहा कि INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है।



जितनी सीटें हमारे हिस्से में आ सकती थीं, उन सभी पर बात हो गई है। 55-60 सीटों पर सहमति बन गई है।” उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग और तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित करने की घोषणा 11 अक्टूबर को एक साथ की जा सकती है।





















Be First to Comment