बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसके बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ़ से जारी किए गए बयान के अनुसार भाजपा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी, केंद्री जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल को सह प्रभारी बनाया गया है।



भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र अवशेषों को रूस में प्रदर्शित करने वाले प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कर रहे हैं। इस नाते वह फिलहाल रूस में हैं।



संस्कृति मंत्रालय रूस के काल्मिकिया में 24 सितंबर से एक अक्टूबर तक भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा (कपिलवस्तु) के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी लगाई है।



















Be First to Comment