बिहार में मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी, जिससे हड़कंप मच गया. महिला की पहचान सिमरी गांव निवासी नीलम देवी के रूप में हुई है.

जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और मछुआरों ने मौके पर पहुंच कर तुरंत मदद की.बूढ़ी गंडक नदी के तेज धार में छलांग लगाने के दौरान मछुआरों ने महिला को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया. लेकिन महिला के दोनों मासूम बेटे, 8 और 6 वर्षीय, तेज धार में बह गए.



यह घटना पिलखी पुल के पास हुई. मछुआरों की तत्परता के बावजूद बच्चों को बचाया नहीं जा सका.
घटना की सूचना मिलने पर पियर थाना की पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में बह गए दोनों मासूमों की खोज शुरू की.



तेज धार और गहरी पानी की वजह से खोज में दिक्कतें आईं. अंधेरा होने के कारण टीम को अभियान रोकना पड़ा. SDRF ने बताया कि सुबह फिर से दोनों बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जाएगा.

























Be First to Comment