पूसा : थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक के समीप दिघरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी शिव कुमार महतो के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार महतो सेमल के पेड़ से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया.

ग्रामीणों की मदद से आननफानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहां पर चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार मृतक किसी लकड़ी व्यवसायी ठेकेदार के अंदर काम कर रहा था.



लकड़ी की खरीदारी के बाद काटने का कार्य चल रहा था. इसी बीच इस तरह की घटना घट गई. उसके बाद ठेकेदार घटनास्थल से निकल गया.



पुलिस को खबर मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया. घटनास्थल पंचायत के वार्ड संख्या 14 में पड़ता है. मृतक पांच भाई है.












Be First to Comment