Press "Enter" to skip to content

सड़क पर पानी और दलदल के बीच गुजरने की मजबूरी, हादसे का सताता है भय

शहर से लेकर गांव तक जागरूकता फैलायी जा रही है. वहीं सदर प्रखंड की फेसर पंचायत के दरियापुर गांव में हालात बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है. गांव की मुख्य सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं. इससे आवागमन में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है. आये दिन दोपहिया वाहन चालक, बुजुर्ग व बच्चे इस रास्ते पर फिसलकर घायल हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का मुख्य मार्ग है, लेकिन आज तक इसके निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

सरपंच प्रतिनिधि डॉ रामजनम यादव ने बताया कि हर मौसम में यह मार्ग जलजमाव से भरा रहता है. बरसात में हालात और भी भयावह हो जाती हैं. गांव की बड़ी आबादी इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरती है, लेकिन जन प्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा.

ग्रामीण बजरंगी विश्वकर्मा, अभय यादव, दुर्गा यादव, श्रीकांत सिंह, सुरंजन पासवान, अमन यादव, जितेंद्र यादव, नीतीश ठाकुर, कमलेश कुमार उर्फ गोरा, अमरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में कई शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. रात में इधर से गुजरना भी मुश्किल है. गांव के लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि समय रहते इस रास्ते को पक्का किया जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दरियापुर गांव में आने जाने के लिए सोन कैनाल पर बना पुल काफी जर्जर है. कभी भी अनहोनी हो सकता है. फिलहाल पुल से केवल दो पहियां वाहनों का आवागमन हो रहा है. इस संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है. सोन कैनाल पर पुल का नवनिर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है.

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *