सरैया और जैतपुर थाना क्षेत्र में व्यवसायियों और आम नागरिकों के साथ लगातार हो रही लूट, हत्या, छिनतई सहित अन्य आपराधिक घटनाओं से आक्रोशित व्यावसायियों ने सरैया बाजार में अपनी दुकानों को बंद कर विरोध जताया.

सरैया व्यवसायी संघ के आह्वान पर सरैया बाजार स्थित रामा टॉकीज परिसर से सैकड़ों दुकानदार जमा होकर सरैया व्यवसायी संघ के बैनर तले सड़क पर उतर कर विरोध जताने लगे.



कपड़ा व्यवसायी उमेश कुमार, स्वर्ण व्यवसायी राजू गुप्ता, केदार साह, गणेश सोनी के संयुक्त नेतृत्व में आक्रोशित व्यवसायी एसडीपीओ कार्यालय, सरैया थाना, जैतपुर मोड़, मोती चौक होते हुए बाजार के एनएच 722 में मुख्य चौराहा पर पहुंचे.



संघ अध्यक्ष शशिकांत साह की अध्यक्षता में विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गया. विरोध मार्च के दौरान आक्रोशित व्यवसायी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.


शशिकांत साह ने कहा कि पिछले 15 दिनों के अंदर करीब आधा दर्जन लूट, हत्या, छिनतई की घटनाओं ने सरैया व्यवसायियों को झकझोर दिया है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यवसायी भय के साथ जीने को विवश है.

















Be First to Comment