मुजफ्फरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के नवीन अतिथि गृह परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर के द्वितीय दिवस का योगाभ्यास दिनांक 20 जून 2026 को आयोजित किया गया।

यह आयोजन कुलपति के गरिमामयी निर्देशानुसार एवं उनकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। शिविर के द्वितीय दिवस के योगाभ्यास की शुरुआत सुबह 6:30 बजे उपस्थित अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं के साथ आरंभ हुई। आज़ के योगाभ्यास में तीन-दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम के निवेदक विश्वविद्यालय के कुलानुशासक (Proctor) प्रो. रबीन्द्र कुमार चौधरी, भौतिकी विज्ञान के अध्यक्ष प्रोफेसर लल्लन कुमार तथा डॉ. अनुराधा पाठक,समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना उपस्थित रहें । द्वितीय दिवस के योगाभ्यास के लिए पश्चिम चंपारण के योग प्रशिक्षक रितेश कुमार आएं थें जिन्होंने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया।

योग प्रशिक्षक ने योगाभ्यास के अंतर्गत सर्वप्रथम शांतिपाठ के बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों (ताड़ासन,वृक्षासन,भद्रासन,भुजंगासन इत्यादि ) और प्राणायम (अनुलोम-विलोम ,भ्रामरी) का अभ्यास कराया।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थीयों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि योग मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में भी अचूक औषधि है। रितेश कुमार ने सूर्य नमस्कार के लाभ बताते हुए उसका भी अभ्यास कराया।
इस तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के कर्मचारी, एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवक , विश्वविद्यालय स्थित पुरूष छात्रावास के छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी सजगता के साथ योगाभ्यास किया और इस स्वास्थ्यवर्धक अभियान का हिस्सा बने।












Be First to Comment