Press "Enter" to skip to content

“घर के झगड़े पड़ोसी को भी नहीं पता चला, पटना वालों को खबर हो गई”

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट) के कार्यकर्ता सम्मेलन में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और पूर्व सांसद प्रिंस राज ने मंच से जमकर हुंकार भरी।

एक ओर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं दूसरी ओर प्रिंस राज ने न सिर्फ चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा और केंद्र सरकार पर भी तीखा प्रहार किया।

पूर्व सांसद प्रिंस राज ने चिराग पासवान को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे अपने घर के अंदर के झगड़ों को मीडिया के जरिए दिखावा बनाकर राजनीतिक लाभ लेना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर मां की तबीयत खराब थी, तो पटना से डॉक्टर लाना चाहिए था, पत्रकार नहीं। कहा कि आप बिग बॉस नहीं हैं। घर के झगड़े पड़ोसी को भी नहीं पता चला, लेकिन पटना वालों को खबर हो गई। आखिर किस मकसद से यह किया गया?

प्रिंस राज ने स्पष्ट तौर पर इसे राजनीतिक साजिश बताया और याद दिलाया कि ऐसा ही षड्यंत्र 2020 के चुनाव से पहले भी रचा गया था। उन्होंने इसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वर्षों बाद भी वही नाटक दोहराया जा रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *