Press "Enter" to skip to content

नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़, सिकटा नदी का पानी स्कूल में घुसा, रोड बंद-खेत डूबे

नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में एक बार फिर बाढ़ का ख’तरा बन गया है। सिकटा नदी में आए पानी से पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा में बाढ़ आ गई है। नदी का पानी शुक्रवार सुबह कस्बे के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घुस गया। स्कूल में लगभग दो से तीन फीट पानी प्रवेश कर गया है।

नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़, सिकटा नदी का पानी स्कूल में घुसा, रोड बंद-खेत डूबे

वहीं, सिकटा-सिकटा गांव(उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे वाली पथ) होते रक्सौल जाने वाली पथ पर पानी चढ़ने से आवागमन बाधित है। साथ ही नदी में आई बाढ़ से इलाके के कई खेत डूब गए हैं। धान की फसल खराब होने से किसानों के सामने विकट परिस्थिति पैदा हो गई है।

नेपाल में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इससे बिहार की नदियां उफान पर चली गई हैं। उत्तर बिहार की प्रमुख नदी गंडक का जलस्तर सबसे ज्यादा है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

गुरुवार की शाम वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक में 3 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह हो रहा था। हालांकि शुक्रवार सुबह से इसमें स्थिरता बनी हुई है। यहां नदी ख’तरे के नि’शान को पार कर चुकी है। गोपालगंज समेत कई इलाकों में भी गंडक नदी देर रात ख’तरे के निशान के पार हो गई। बराज पर पानी का दबाव अत्यधिक बढ़ जाने के बाद इसके सारे 36 फाटक खोल दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग ने पूरे उत्तर बिहार में अलर्ट जारी किया है। खत’रनाक ढंग से बढ़ रही नदियों की चौकसी भी बढ़ा दी गयी है। तटबंधों की रात्रि पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है। कटाव निरोधक सामग्री का भंडारण करने के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों की मानटरिंग की जा रही है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *