Press "Enter" to skip to content

बगहा : वीटीआर में इको टूरिज्म और एग्रो टूरिज्म को जोड़ने की तैयारी

खबर बिहार के वाल्मीकिनगर से है, जहां सरकार वाल्मीकिनगर में चार्मिंग चंपारण प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेगी। यह वाल्मीकि टाईगर रिजर्व में इको टूरिज्म को एग्रो टूरिज्म से जोड़ने की तैयारी है।

वाल्मीकिनगर को पर्यटन के मानचित्र पर उभारने के लिए सरकार लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है। वाल्मीकिनगर में इको टूरिज्म को अब एग्रो टूरिज्म से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए चार्मिंग चंपारण प्लेटफॉर्म की शुरुआत होगी। पश्चिमी चंपारण के डीएम कुंदन कुमार ने टीम के साथ वाल्मीकिनगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर पर्यटन की नयी संभावनाओं को तलाशा।

प्रकृति ने वाल्मीकिनगर को अपने हाथों से सजाया है। वाल्मीकिनगर में इको टूरिज्म को अब एग्रो टूरिज्म से भी जोड़ा जाएगा। एग्रो टूरिज्म के तहत ऑर्गेनिक खेती की जाएगी।

यहां पर गो पालन की भी शुरुआत होगी। शुरुआत के साथ ही आने वाले पर्यटक ऑर्गेनिक खेती के अलावा गो पालन भी वाल्मीकिनगर में देख सकेंगे। इसकी शुरुआत के साथ ही वाल्मीकिनगर में स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

यहां पर पर्यटकों के लिए क्या-क्या सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं, जो उन्हें यहां आने के लिए आकर्षित करे, इसके लिए प्रशासन अपनी ओर से रोड मैप तैयार कर चुका है। अब जरूरत है तो इसे अमली जामा पहनाने की।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *