Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर का एक ऐसा बांसुरी वाला… जो बांसुरी से छू लेते हैं दिल के तार 

मुजफ्फरपुर में एक ऐसा बांसुरी वाला है, जिसकी सुरीली बांसुरी की तान पूरे शहर में गूंजती है। वह अपनी साइकिल से बांसुरी हर मोहल्ले में बेचते है और बांसुरी की धुन से लोगों का दिल जीत लेते है।

कृष्ण के हाथों में रहने वाली बांसुरी प्राचीन भारतीय संस्कृति में प्रेम का प्रतीक रही है। बांसुरी की धुन से प्रेम के भाव सबको समझाए जाते हैं और उससे नई शक्ति प्राप्त करके अपने जीवन में प्रेम को संवार सकते हैं।

बांसुरी वाले से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह सुमेरा में खुद ही कई प्रकार की बांसुरी बनाते है और पिछले 8 वर्षों से यह कार्य कर रहे है। इसी दौरान उन्होंने शहर के कई गली मोहल्ले में अपने गाने की धुन जैसे फिल्मी, भक्ति, लोकगीत, से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *