Press "Enter" to skip to content

रामनवमी पर इस बार क्या है शुभ संयोग!

रामनवमी का त्योहार 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस साल रामनवमी पर कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। अबकी बार राम नवमी पर बनने वाले दुर्लभ योग भक्तों के लिए लाभकारी होने वाले हैं।

मान्यता है कि श्रीराम का अवतरण चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। ऐसे में इस दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन भी किया जाता है।

रामनवमी पर रविवार का दिन होने से रवि पुष्य योग बनेगा। रामनवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इसके अलावा सुलक्ष्मी योग, मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग भी बनने जा रहा है। इन शुभ संयोग में श्रीराम के पूजन से भक्तों को लाभ होगा। उनकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी मनाई जाती है। यह तिथि 5 अप्रैल शाम 7.27 बजे लगेगी और 6 अप्रैल को शाम 7.24 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के चलते 6 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा।

राम नवमी के अवसर पर भगवान राम का पूजन किया जाता है। घी के दीये से उनकी आरती उतारी जाती है। श्रीराम स्तुति का भी महत्व है। अन्न और धन का दान शुभ माना जाता है।

राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में संपत्ति और सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *