Press "Enter" to skip to content

खेलो इंडिया यूथ और पैरा गेम्स बिहार में होंगे, हॉकी के बाद बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी मिली

पटना : खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स 2025 बिहार में होंगे। हाल ही में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद बिहार को बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी मिली है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की। मांडविया ने कहा कि महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के सफल आयोजन पर सीएम नीतीश को बधाई दी। मुझे बताते हुए खुशी है कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का आयोजन बिहार में किया जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर से गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज में का गया कि पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की तर्ज पर बिहार में खेलो इंडिया पैरा गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे। पैरा गेम्स युवा खेलों के बाद होंगे और दोनों खेलों के बीच 10 से 15 दिन का अंतर होगा। पैरा गेम्स का आयोजन पहली बार पिछले वर्ष दिल्ली में किया गया था।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण खेलो इंडिया गेम्स को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। इसी के तहत, बिहार एक नहीं बल्कि दो खेलों की मेजबानी करेगा। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में खेल अहम भूमिका निभाएंगे। बिहार ने हाल ही में प्रमुख खेलों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता को दर्शाया है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *