गोपालगंज : जिले में पंचायत चुनाव से पहले एक बार फिर जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं। मामला हथुआ प्रखण्ड की चैनपुर पंचायत का है।

बताया जाता है कि चैनपुर पंचायत में भाजपा के दिवंगत नेता कृष्णा शाही के भाई पूर्व मुखिया उमेश शाही अपनी बहन के लिए जनसंपर्क अभियान में जा रहे थे। इसी दौरान इसी पंचायत के यशवंत राय मुखिया प्रत्याशी के समर्थक भी जनसंपर्क अभियान में थे।

इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। उमेश शाही के पैर और हाथ में चोट लगी है। उन्हें हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया थाख् जहां से उन्हें सीवान के लिए रेफर किया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। मारपीट के बाद हवाई फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। मारपीट के आरोपी मुखिया प्रत्यासी यशवंत सिंह के घर से कुछ दूरी पर खेत से देशी पिस्टल, देशी कट्ठा और गोलियां भी बरामद की गयी हैं।

इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही हैं। एसपी आनंद कुमार ने कहा कि दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हुई है। इसमें एक-दो लोगों को चोट आई है।

उन्होंने बताया कि चैनपुर पंचायत में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

































Be First to Comment