बिहार सरकार राज्य के 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों में सोलर यूनिट लगाने की तैयारी में जुट गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है और अब सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को अपने घरों पर सोलर प्लेट लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही.



इससे लोगों की पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम होगी और हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा.


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां सोलर पैनल लगाए गए हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए.















Be First to Comment