रानीगंज: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की एक कोयला खदान में हुए एयर ब्लास्ट में करीब 40 से अधिक खनिक घायल हो गए. वहीं एक मजदूर की मौत की भी खबर सामने आ रही है.

हालांकि, खदान प्रबंधन की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. घटना के कारणों को लेकर अब मजदूर संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.


श्रमिक संगठनों का आरोप है कि खदान प्रबंधन की लापरवाही और पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है. घटना की जांच की मांग भी उठाई जा रही है.



कुनुस्तोरिया एरिया के परशिया कोलियरी की भूमिगत खदान में प्रथम पाली के दौरान प्रातः लगभग 10 बजे खनिक 27 नंबर सेक्शन में कोयला काटने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक खदान की एक परत से जोरदार एयर ब्लास्ट हो गया.


विस्फोट के प्रभाव से खदान के भीतर मौजूद मजदूर चारों ओर जा गिरे. बताया जा रहा है कि घायलों में कई ठेका मजदूर तथा कोलियरी के अतिरिक्त प्रबन्धक दिलीप कुमार भी शामिल हैं.












Be First to Comment