Press "Enter" to skip to content

रसोई गैस को लेकर मचा हाहाकार, घंटों लाइन में लग रहे उपभोक्ता

दरभंगा शहर में रसोई गैस की किल्लत लगातार गहराती जा रही है. हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों के घरों में चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है. प्रशासन एक तरफ गैस आपूर्ति सामान्य होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है.

इंजीनियर गैस सर्विस के गोदाम पर सैकड़ों उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब गैस का ट्रक नहीं पहुंचने के कारण करीब 400 लोगों को बिना सिलेंडर लिए वापस लौटना पड़ा. गैस पाने की उम्मीद में लोग देर रात और अहले सुबह ही घर से निकलकर गोदाम पहुंच रहे हैं.

उपभोक्ता मो. नसीम और अनिल कुमार ने बताया कि वे सुबह करीब 3 बजे से ही गोदाम के बाहर लाइन में खड़े थे. घंटों इंतजार के बाद सुबह 7 बजे एजेंसी कर्मियों ने सूचना दी कि गैस की गाड़ी नहीं आई है, इसलिए वितरण नहीं होगा. यह खबर सुनते ही लाइन में खड़े लोगों का गुस्सा भड़क उठा और गोदाम परिसर में भारी आक्रोश देखने को मिला.

उपभोक्ता शेखर कुमार ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन लगातार यह दावा कर रहा है कि जिले में गैस की कोई समस्या नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है. लोगों का कहना है कि बेंता चौक के कुछ गैस कारोबारी रोजाना गोदाम पर पहुंचकर अवैध तरीके से सिलेंडर ले जाते हैं, जबकि आम उपभोक्ता घंटों लाइन में लगने के बाद भी गैस नहीं पा रहे हैं.

उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद कंपनी के अधिकारियों ने गैस गोदाम की जांच की. जांच के दौरान प्रबंधन की कई बड़ी खामियां सामने आईं. बताया जा रहा है कि एजेंसी संचालन में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी अब एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी में है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *