सम्राट कैबिनेट की पहली बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, जिनमें राजधानी पटना समेत 11 प्रमुख शहरों के पास के इलाके में राज्य सरकार सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना शामिल है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई यह कैबिनेट बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए।


कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि इन सभी टॉउनशिप के अपने अलग-अलग नाम होंगे। इससे संबंधित अधिसूचना नगर विकास एवं आवास विभाग के स्तर से जारी होगी।



इसके साथ ही संबंधित शहरों के आसपास चिन्हित इलाकों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण एवं भूमि के विकास या भवनों के निर्माण पर रोक लग जाएगी। यह अधिसूचना विभाग के स्तर से जल्द जारी होने की संभावना है। यह रोक 2027 तक रहेगी।













Be First to Comment