Press "Enter" to skip to content

चाय की दुकान पर सात हजार रुपये में बेच रहा था इमान, रंगे हाथों दबोचा गया

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस अन्वेषण ब्यूरो ने मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा एक जमीन विवाद की रिपोर्ट भेजने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत ले रहे थे।

विजिलेंस टीम के नेतृत्व कर रहे DSP आसिफ इकबाल ने बताया कि आरोपी SI ने शिकायतकर्ता वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा को पैसे लेकर थाने के पास स्थित एक चाय की दुकान पर बुलाया था।

विजिलेंस की टीम पहले से ही वहां सादे कपड़ों में ग्राहकों के रूप में बैठी थी। जैसे ही अनिल सिंह ने 7,000 रुपये रिश्वत ली, टीम ने उन्हें दबोच लिया।

शिकायतकर्ता वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा  की जमीन का मामला अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) की अदालत में चल रहा था। SDO ने पुरैनी थाने से जांच रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले के आईओ (IO) अनिल कुमार सिंह थे। आरोप है कि उन्होंने रिपोर्ट देने के लिए 10,000 रुपये की मांग की थी।

पीड़ित ने इसकी शिकायत 20 मार्च को पटना विजिलेंस मुख्यालय में की थी। फिलहाल दरोगा को हिरासत में लेकर विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *