Press "Enter" to skip to content

हनुमान मंदिर के पास युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों ने बताया कि भगवानपुर सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवती की पहचान साहेबगंज निवासी निशा कुमारी के रूप में की गई है। वह फिलहाल बीबीगंज इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।

सूत्रों ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है ।

विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) टीम ने घटनास्थल से कई अहम सबूत जुटाए हैं। मौके से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनमें एक युवती का है, जबकि दूसरा आरोपी का होने की आशंका है। पुलिस इन मोबाइलों की जांच कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे। सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों को साथ बातचीत करते हुए गुमटी की ओर जाते देखा गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *