Press "Enter" to skip to content

पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी कार, चार युवकों की चली गई जान

बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरी. इस भीषण हादसे में कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. पूरे इलाके में फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त मधेपुरा के प्रसिद्ध दीनाभद्री मेला देखने गए थे. मृतकों की पहचान मधेपुरा स्टेशन चौक निवासी घनश्याम कुमार, सदर थाना क्षेत्र के जयपालपट्टी निवासी सागर कुमार, सहरसा जिले के सौर बाजार निवासी बसंत कुमार और सहरसा के ही बसनहीं थाना क्षेत्र के मोकमा निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे ये सभी दोस्त एक ही कार में सवार होकर मेले के लिए निकले थे. मेला घूमने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी यह भयावह हादसा हुआ.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *