Press "Enter" to skip to content

आंध्र प्रदेश की पुलिस ने बिहार से आईपीएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने विधानसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष के. रघुराम कृष्ण राजू को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हिरासत में कथित रूप से यातना दिए जाने के मामले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सुनील नायक को बिहार से गिरफ्तार किया।

गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वकुल जिंदल ने कहा कि गिरफ्तारी आधिकारिक रूप से दर्ज कर ली गई है। राजू को तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ ”अपमानजनक टिप्पणी” करने के आरोप में 2021 में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चरम पर होने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

राजू ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में उन्हें यातनाएं दी गईं। तेलुगू देशम पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के 2024 में सत्ता में आने के बाद कुछ अधिकारियों और पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from ANDHRA PRADESHMore posts in ANDHRA PRADESH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *