Press "Enter" to skip to content

बिहार में चो’री की बड़ी वा’रदात, 35 लाख के आभूषण समेत लाखों रुपए नकद लेकर फ’रार हुए चो’र

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बड़ी चो’री की वा’रदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. चकव्यास गांव स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए ब’दमाश लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घट’ना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया, जबकि पूरे इलाके में दह’शत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, चकव्यास गांव निवासी उपेंद्र सिंह के घर में आधी रात के बाद चोर घुस आए. परिवार के लोगों ने बताया कि रात के समय कुछ आहट सुनाई दी, जिसके बाद घर के सदस्य जाग गए. हालांकि जब तक लोग पूरी तरह स्थिति को समझ पाते, तब तक चोर अपना काम कर चुके थे और घर से नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए.

पी’ड़ित परिवार के मुताबिक, चो’र घर से करीब 1 लाख 25 हजार रुपये नकद और लगभग 35 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर भाग निकले. इसके अलावा घर में रखे अन्य कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर दिया गया. चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए।

घ’टना के बाद जब परिजनों ने चो’रों का पीछा करने की कोशिश की तो घर से कुछ दूरी पर खेत में एक टूटी हुई अटैची बरामद हुई. आशंका जताई जा रही है कि भागने के दौरान चोरों ने अटैची को खेत में फेंक दिया होगा. इसके बाद तत्काल गोरौल थाना पुलिस को घट’ना की सूचना दी गई.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *