इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो सम्राट कैबिनेट की बैठक से जुड़ी हुई है। पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं।

सम्राट कैबिनेट की बैठक में कुल 25 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी है। मंत्रीपरिषद की बैठक में बिहार दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेन्द्र यादव सहित तमाम मंत्री मौजूद थे।

समस्तीपुर के तत्कालीन जिला अवर निबंधक मणिरंजन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मणिरंजन वर्तमान में अवर निबंधक सह सहायक निबंधन महानिरीक्षक कार्यालय मगध प्रमंडल में पदस्थापित हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।














Be First to Comment