Press "Enter" to skip to content

दरोगा मुख्य परीक्षा पर बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द करने की उठी मांग

बिहार में एक बार फिर परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. बिहार पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) मुख्य परीक्षा 2026 में कथित पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग उठाई. प्रदर्शनकारियों ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पूर्णिया के एक परीक्षा केंद्र का मामला उठाते हुए दावा किया कि परीक्षा के दौरान एक वीक्षक द्वारा प्रश्नपत्र की तस्वीर मोबाइल फोन से खींचकर बाहर भेजी गई थी. छात्रों का कहना है कि जब इस तरह की जानकारी सामने आ चुकी है, तो इसकी गहन जांच कराई जानी चाहिए थी. लेकिन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और परीक्षा को प्रभावित नहीं मानने का फैसला कर दिया।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और मेहनत से जुड़ा मुद्दा है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक और शैक्षणिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *