बिहार के पटना जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां तीन वर्षीय एक बच्ची की खुली नाली में कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नौबतपुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, सरसर गांव में खुली नाली से बच्ची का शव बरामद किया गया।



फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-2) दीपक कुमार ने कहा कि परिजनों को बच्ची का शव एक खुली नाली के अंदर मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



एसडीपीओ ने कहा कि परिजनों का दावा है कि बच्ची की मौत नाली में गिरने से हुई। उन्होंने बताया कि घटना के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा और मामले की जांच जारी है।














Be First to Comment