राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी अब बिहार से बाहर भी अपना आधार बढ़ाएगी और “राष्ट्रीय पार्टी” बनने का लक्ष्य रखेगी।

यादव ने कहा कि पार्टी अब अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने से परहेज करने की अपनी पुरानी नीति से आगे बढ़ेगी, जो “धर्मनिरपेक्ष मतों” के बंटवारे से बचने के लिए अपनाई गई थी।



पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने पिता और राजद के संस्थापक अध्यक्ष लालू प्रसाद के राजनीतिक गुरु कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “मार्च से हम पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान शुरू करेंगे। लालू प्रसाद ने राजद को राज्य में एक बड़ी ताकत बनाया। हमें उनके काम को आगे बढ़ाना है और राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने की आकांक्षा रखनी है।”



उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में हम बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी अपना आधार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। अब तक हम वहां चुनाव मैदान में नहीं उतरते थे, ताकि हमारे सहयोगियों के ‘धर्मनिरपेक्ष वोट’ न बंटें।” राजद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) का एक प्रमुख घटक है।














Be First to Comment