Press "Enter" to skip to content

दो साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने की गलत हरकत, गांव में आक्रोश

बिहार के सहरसा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दरिंदगी की हदें पार करते हुए महज दो साल की एक मासूम बच्ची को गांव के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया।  वहीं इस घटना से इलाके के लोग भारी आक्रोश और तनाव में है। 

जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची अपने घर के पास के खेत में खेल रही थी, जब आरोपी उसे बहला-फुसलाकर खेत की ओर ले गया और घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला जब एक ग्रामीण ने बच्ची को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में देखा, जिसके बाद परिजनों को खबर दी गई।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति काफी नाजुक है। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने गांव के ही राजकुमार शर्मा पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप लगाया है।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *