ONGC द्वारा प्रस्तुत मुज़फ्फरपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल सीजन–3 का उद्घाटन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों की असेंबली एवं आकर्षक मार्च पास्ट से हुई, जिसने पूरे खेल परिसर को अनुशासन और ऊर्जा से भर दिया।


मुख्य अतिथि शिशिर सिन्हा (सेवानिवृत्त IAS), माननीय कुलपति, बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राजगीर ने विधिवत ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। उनके साथ मंच पर डॉ. संजय सिन्हा (सेवानिवृत्त IAS, अध्यक्ष – S.V.K.Y.S.), प्रो. दिनेश चंद्र राय (माननीय कुलपति, B.R.A.B.U., मुज़फ्फरपुर), प्रियंका राज (Chief Manager, SBI BU Campus), प्रवीण कुमार (Deputy Manager, SBI BU Campus) एवं मृत्युंजय कुमार सिंह (सचिव, M.D.A.A.) सहित सभी गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



अपने संबोधन में शिशिर सिन्हा ने बच्चों की परेड देखकर अपनी 45 वर्ष पूर्व की परेड को याद किया। उन्होंने कहा कि आज के खिलाड़ियों को परेड करते हुए देखकर वे स्वयं को उन्हीं बच्चों के बीच महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास स्वस्थ शरीर में ही होता है।”


M.D.A.A. के सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मुज़फ्फरपुर में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर मिलेगा।


मुख्य अतिथि ने स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान को इस भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हुए संस्था को भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
Best March Past Award का पुरस्कार G.D. Mother International School को प्रदान किया गया, जबकि Best Band Award का सम्मान Saraswati Shishu Vidya Mandir, Sadatpur को मिला।





































Be First to Comment